फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Found 23 quintal weight loss in 23 minutes, police investigating

Siddharthnagar News: 23 मिनट में 23 क्विंटल वजन कम मिला, जांच कर रही पुलिस

Wed, 28 Aug 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Found 23 quintal weight loss in 23 minutes, police investigating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। पिपरा मुर्गिहवा में एक धर्म कांटे पर 23 मिनट के अंतराल पर वजन में अंतर मिलने पर ट्रक मालिक ने थाने में तहरीर दी है। एक ही ट्रक का दो बार तौलने पर 23 मिनट में 23 क्विंटल का अंतर देखा गया। पीड़ित ट्रक मालिक ने कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार को एसओ इटवा को दिये तहरीर में ट्रक मालिक दुर्गेश कुमार ने आरोप लगाया है कि ट्रक प्रायः गल्ले की ढुलाई में चल रही है। जिसमें आये दिन तौल में अनियमितता को लेकर क्रेता-विक्रेता में बाद-विवाद की स्थिति बन जाती थी। मंगलवार को पिपरा मुर्गिहवा स्थित धर्म कांटे पर 1:41 बजे तौल कराने पर ट्रक का वजन 57.500 किग्रा व 2:04 बजे उसी धर्म कांटे पर तौल कराने पर 57.270 किग्रा वजन आया। जबकि वही ट्रक लोडिंग स्थल से धर्म कांटे की तौल के अनुसार 58़.230 किग्रा वजन लेकर चला था। एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed