फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former MLA accused two schools of conversion

Siddharthnagar News: पूर्व विधायक ने दो स्कूलों पर लगाया धर्मांतरण का आरोप

Fri, 30 Jun 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Former MLA accused two schools of conversion
सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बांसी नगर के पंतनगर वार्ड व बस्ती रोड के छितौनी गांव के पास स्थित स्कूल में ईसाई मिशनरियों द्वारा प्रार्थना सभा कर धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को दोनों विद्यालयों पर पहुंच कर उन्होंने वहां मौजूद लोगों को हिदायत दी कि प्रलोभन देकर धर्मांतरण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि इससे पूर्व भी बांसी क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों द्वारा हिंदुओं को प्रलोभन व लालच देकर धर्मांतरण कराने के अवैध प्रयास की सूचना मुझे मिली थी और उस वक्त भी चेतावनी दी थी। जिसपर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा भी सख्त हिदायत विद्यालय प्रशासन को दी गई थी। उसके बावजूद अब फिर ईसाई मिशनरियों द्वारा छुप-छुप कर रविवार, शुक्रवार प्रार्थना सभा किए जाने की सूचना मिल रही है, इसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने इंस्पेक्टर सहित उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि बांसी गोरखपुर रोड पर स्थित एक और स्कूल की भी गतिविधियां संदिग्ध हैं। वहां आसपास के दलित बस्तियों के लोगों को रविवार के दिन प्रार्थना सभा में बुलाया जाता है और गुप्त तरीके से प्रार्थना सभा की जाती है। प्रशासन को गंभीरता पूर्वक जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान ओम प्रकाश चौधरी, रमेशधर द्विवेदी, आलोक अग्रहरि, हिमांशु मोदनवाल, विवेक शर्मा, रवि गुप्ता उपस्थित रहे। कोतवाली बांसी अनुज सिंह ने कहा कि स्कूलों में धर्मांतरण मामले की जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो जांचकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed