फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former MLA accused the college management of illegal extortion

Siddharthnagar News: पूर्व विधायक ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

Tue, 01 Oct 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Former MLA accused the college management of illegal extortion
- बयारा स्थित तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज की प्रबंधक हैं डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)।
पूर्व विधायक और भाजपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज प्रबंधन पर डिग्री देने के लिए अवैध वसूली का आरोप लगाया हैै। डुमरियागंज से सपा विधायक सैय्यदा खातून इस कॉलेज की प्रबंधक हैं। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर प्रकरण की जांच करके प्रबंध समिति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से काॅलेज की संबद्धता समाप्त कराने की मांग की है।
नगर के जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक ने कहा कि बयारा स्थित तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई के नाम पर छात्र-छात्राओं से अवैध फीस वसूली गई, लेकिन उन्हें डिग्री नहीं दी गई। पूर्व विधायक ने कहा कि छात्रों के पास फीस जमा करने की रसीद भी है। एक राजनीतिक परिवार ने बच्चों से धोखाधड़ी की है। डिग्री के नाम पर छात्रों का 2-3 वर्ष बर्बाद भी किया गया। पीड़ित पक्ष ने न्याय के लिए तहसील दिवस और जिलाधिकारी को पत्र भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओज्ञा, चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश मिश्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



पूर्व विधायक का आरोप निराधार : सैय्यदा खातून
डुमरियागंज विधायक एवं तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज की प्रबंधक सैय्यदा खातून ने पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कहा कि कुछ छात्र-छात्राओं से गलत आरोप लगवाया जा रहा है। उनके कॉलेज में पीजी की पढ़ाई ही नहीं होती है तो डिग्री देने की बात ही नहीं आती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध यह कॉलेज 2018 से संचालित है। 2018 में काॅलेज को बीए की, जबकि 2024 में बीएससी की मान्यता प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के संचालित पाठ्यक्रमों का ही पठन-पाठन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed