फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former BJP district minister Gautam Tiwari passes away

Siddharthnagar News: भाजपा के पूर्व जिला मंत्री गौतम तिवारी का निधन

Sat, 30 May 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Former BJP district minister Gautam Tiwari passes away
पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने दुःख व्यक्त किया
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व जिलामंत्री गौतम तिवारी ने शुक्रवार की सुबह गोरखपुर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम अचानक गौतम तिवारी की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें गोरखपुर ले गए, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके घर पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

गौतम तिवारी लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे और पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली के कारण कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल जायसवाल, फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, परदेशी रविदास, भीष्म तिवारी, अरुणेश शुक्ला, आकाश श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, मनोज शर्मा, सूरज सिंह सहित भाजपा नेताओं एवं समर्थकों ने शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed