{"_id":"6327678935450b5efc481b32","slug":"foriegners-visited-kapil-vastu-avd-searched-possibility-of-invest-siddharthnagar-news-gkp450953876","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशियों ने तलाशी निवेश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशियों ने तलाशी निवेश की संभावना
विज्ञापन
कपिलवस्तु में निवेश की संभावना तलाशने आया विदेशियों का दल।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशियों ने तलाशी निवेश की संभावना
छह देशों के निवेशकों के दल ने कपिलवस्तु में किया भ्रमण
सिद्धार्थनगर। छह देशों के निवेशकों के दल ने रविवार को कपिलवस्तु क्षेत्र का भ्रमण कर निवेश की संभावनाओं की तलाश की। टूरिस्ट बस से आए 14 निवेशकों ने कपिलवस्तु में तथागत बुद्ध की क्रीड़ा स्थली एवं आसपास के क्षेत्रों को करीब से देखा। इस मौके पर उन्होंने राजकीय संग्रहालय में भी समय बिताया।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बिजिनेस इंटेलेक्चुअल एंड चेंज मेकर की टीम में शामिल यूएसए, कंबोडिया, जापान, गुआना, वियतनाम एवं साउथ कोरिया के निवेशकों ने भ्रमण किया। उन्होंने हेलीपैड, बिना उपयोग के खंडहर हो गए होटल एवं प्रशासन की ओर से खरीदी जा रही 33 एकड़ भूमि सहित अन्य स्थानों को देखा। पर्यटन सूचना अधिकारी प्रियंका सिंह ने उन्हें स्थानों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विदेशियों को कपिलवस्तु क्षेत्र पसंद आया है, यहां निवेश होने की संभावनाएं हैं। कपिलवस्तु भारत नेपाल बॉर्डर के साथ नेपाल के लुंबिनी के समीप है। निवेशकों को सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, उन्हें सरकार की पर्यटन नीति के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के होटल शाक्य को लीज पर देने सहित नए होटल बनाने पर भी बातें हुई।
विज्ञापन
टीम कोऑर्डिनेटर अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि विदेशी पर्यटकों ने कपिलवस्तु क्षेत्र को देखा और होटल, हॉस्पिटल, कॉलेज एवं एयर टूरिज्म जैसी संभावनाओं पर चर्चा की। फिल्म, मीडिया या कौशल विकास के क्षेत्र में भी निवेश संभव है। निवेशक कपिलवस्तु से कुशीनगर, श्रावस्ती, अयोध्या, आगरा के संकीसा होते हुए लखनऊ जाएंगे। वे अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार भी से निवेश के संबंध में बात करेंगे। महानिदेशक पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम ने पर्यटन अधिकारी को विदेशी निवेशकों के दल आने की सूचना दी थी।