फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   forest workers took oath for cleanliness

वन कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Sun, 26 Mar 2017 11:10 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 26 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
forest workers took oath for cleanliness
शपथ - फोटो : amarujala
सिद्धार्थनगर। सीएम के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को वन कर्मियों ने संकल्प लिया। डीएफओ ने वन विभागकार्यालय में उन्हें शपथ दिलाई कि खुद सफाई करेंगे और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। डीएफओ वीके मिश्र ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि जब देश स्वच्छ होगा तो कई प्रकार से हमें लाभ मिलेगा। हर नागरिक को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हीं के सपनों को साकार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग शपथ लें कि हम हर दिन अपने आसपास सफाई करेंगे। साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। कहा कि हर व्यक्ति यह ठान ले कि कम से कम 100 लोगों को सफाई में सहयोग करने के लिए वह जागरूक करेगा तो मुहिम का सफल होना निश्चित है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भूपेश शुक्ल ने कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह गंदगी न फैलाएं और सफाई में योगदान करें। इस दौरान हरिशंकर शुक्ल, दीपक कुमार श्रीवास्तव, श्यामनरायन पांडेय, रामलखन, वारिस, महेश, सुदामा, हरेंद्र, महेंद्र, अरुण कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, सीताराम, बलिकरन, ओम प्रकाश, जगदीश, दयालाल, ज्ञानप्रकाश गौतम, नरेंद्र चौधरी, मोल्हू, पल्टू, बनारसी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed