{"_id":"652839dc9dfe62a086019d96","slug":"forest-team-caught-ajagar-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-6310-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा
Thu, 12 Oct 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज क्षेत्र के कारेखूट के टोला पिपरहवा में अजगर को पकड़कर ले जाते वन विभाग की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
-भवानीगंज थाना क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कारेखूट के टोला पिपरहवा में बाग के समीप बड़े आकार का अजगर दिखाई देने के बाद ग्रामीण सहम गए। बुधवार की शाम अजगर ने एक बकरी को निगलने की कोशिश की तो बकरी की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इन्होंने किसी तरह से बकरी को बचाया। इस दौरान अजगर बकरी को छोड़कर बाग की झाड़ियोंं में छिप गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। इसके बाद हरकत में आई वन विभाग की टीम बृहस्पतिवार को मौके पर आई। काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद टीम अजगर को पकड़ने में कामयाब रही। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अजगर को सकुशल पकड़ लिया गया है। उसको किसी घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा।