{"_id":"66e1dc2f56b8a2ac1c0f5b3a","slug":"forest-department-team-along-with-villagers-are-keeping-guard-in-the-village-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123909-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम गांव में दे रही पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम गांव में दे रही पहरा
Wed, 11 Sep 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पिंडवा में किशोरी और युवक पर किया था हमला
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पूरी रात डटे रहे वनकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पिड़व गांव में जंगली जानवर के हमले को लेकर लोगों में खौफ है। रविवार को जंगली जानवर ने एक किशोरी और युवक पर हमला करके जख्मी कर दिया था। तभी से गांव के लोग दहशत में हैं और पूरी रात जागकर गांव की रखवाली कर रहे हैं। सोमवार रात वन विभाग की टीम भी उनके साथ नजर आई जो पूरी रात गांव के उस संभावित स्थानों की इर्द-गिर्द घूमती रही, जहां छिपे होने की आशंका थी। हालांकि कहीं जानवर दिखाई नहीं पड़ा। फिर लोग बहराइच में भेड़िए के आतंक की खबर सुनकर दहशत में हैं।
क्षेत्र के पिडवा में रविवार की रात जंगली जानवर ने एक किशोरी व युवक पर हमला कर दिया था, जिसमें किशोरी जख्मी हो गई थी। जिसके बाद से गांव लोगों में फिर हमले को लेकर डर बना हुआ है। वह लाठी डंडा लेकर गांव की रखवाली करने में जुटे हुए हैं। इस घटना को अमर उजाला ने संज्ञान में लेते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग के अधिकारी टीम गठित कर पिड़वा गांव के लिए टीम को रवाना कर दिया। टीम में रेंजर खेसरा सुशील कुमार यादव, वन दरोगा ओम नाथ कर्ण, वन रक्षक विजय कुमार, वन रक्षक अवनीश कुमार मिश्र पूरी रात ग्रामीणों के साथ मुस्तैद रहे।
जंगली जानवर से ग्रामीण वा आसपास के लोग दहशत में है, खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की टीम सोमवार रात ग्रामीणों के साथ गांव के आसपास व गांव में लाठी डंडे व टॉर्च लेकर मुस्तैद दिखे। जंगली जानवर से गांव की औरतें खेतों से चारा काटने बच्चों को स्कूल भेजने बकरी चराने जाने से डर रही हैं उन्हें हर वक्त यह डर सता रहा है कि कहीं किसी तरफ से जंगली जानवर आकर हमारे ऊपर हमला न कर दे, लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बारिश न होने से फसल सूख रही है। फसल में पानी चलाने के लिए ग्रामीण झुंड बनाकर खेतों में जाते हैं व रात होने से पहले अपने घर वापस हो जाते हैं। हमला करने वाला जानवर की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। कुछ ग्रामीण भेड़िया बता रहे हैं तो कुछ पागल सियार।
इस संबंध में सुशील कुमार क्षेत्रीय वनाधिकारी खेसरहा रेंज ने बताया कि हम लोग अपनी टीम वा ग्रामीणों के साथ पूरी रात गांव में मुस्तैद रहे। लोगों को समझाया की अफवाहों पर ध्यान न दें डरे नहीं सजग रहें। जल्दी हम लोग जंगली जानवर को पकड़ने में सफलता मिलेगी।