{"_id":"6b1b1d3c21d15a2f62a7423231b70430","slug":"force-alert-at-bop-during-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्ातदान को लेकर नेपाल सीमा पर सुरक्षाकर्मी सतर्क रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्ातदान को लेकर नेपाल सीमा पर सुरक्षाकर्मी सतर्क रहे
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण के मतदान को लेकर नेपाल सीमा पर सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रही। लोटन व बर्डपुर विकास क्षेत्रों की सीमा नेपाल से छूती है। इसके चलते यहां से नेपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों हरबंशपुर, ककरहवा धनगढ़वा व अलीगढ़वा पर एसएसबी पूरी तरह से एलर्ट रही।
वहीं इन इलाकों के थानों की पुलिस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से पहले तैनात दिखी। आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा और सीमा के आस पास किसी को फटकने तक नहीं दिया गया। अलीगढ़वा बीओपी (बॉर्डर ऑफ पोस्ट) पर सुरक्षा का जायजा लेने डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार व एसपी अजय कुमार साहनी भी पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह से चौकस रहने की हिदायत दी।