फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Flying squad picked by a thousand sarees

फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ी एक हजार साड़ियां

Sun, 15 Jan 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Flying squad picked by a thousand sarees
घोसी में शुक्रवार को चेकिंग के दौरान सफारी गाड़ी से उड़नदस्ते द्वारा बरामद किए एक लाख चालीस हजार रुपये।
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड ने रविवार को बोलेरो से 1000 साड़ियां बरामद की। इसकी कीमत करीब 7.20 लाख रुपये आंकी जा रही है। साड़ियों के साथ पकड़ा गया व्यक्ति खुद को व्यापारी बताता रहा, मगर साड़ियों से संबंधित कोई कागजात मौके पर पेश नहीं कर सका। साड़ियों के साथ व्यापारी को सदर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वाड-प्रथम रामसुएश वर्मा व एसआई आलोक श्रीवास्तव, द्वितीय एमपी श्रीवास्तव व एसआई रामकरन, तृतीय पंकज दूबे व रमाशंकर तिवारी की टीम संयुक्त रूप से पकड़ी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गरगौलिया मार्ग से एक बोलेरो आती दिखी। इसे रोककर तलाशी ली गई तो अंदर करीब 1000 साड़ियां लदी हुई थी। वाहन में सवार महराजगंज के धानी निवासी कुलदीप अग्रहरि ने खुद को व्यापारी बताया। उसका कहना था कि इन साड़ियों को बिक्री के लिए बलरामपुर ले जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि मौके पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। टीम ने बोलेरो व साड़ियों के साथ पकड़े गए व्यक्ति को सदर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सदर एसओ शादाब खां ने बताया कि साड़ियों की खरीद या बिक्री के संबंध में कागजात उपलब्ध कराने को समय दिया गया है। अगर तय समय में कागज नहीं मिलता तो साड़ियों को जब्त कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed