फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Flowers rained out on volunteers in uniform

गणवेश में निकले स्वयंसेवकों पर बरसाए फूल

Fri, 08 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Flowers rained out on volunteers in uniform
आरएसएस के पथ संचलन में शामिल सांसद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2073 भारतीय नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक की ओर से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया और शहर में पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल किशोर ने संघ के आद्य सर संघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बतौर मुख्य अतिथि नवल किशोर ने कहा कि आज भारतीय वर्ष का पहला दिन है।
विज्ञापन

आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन ही सृष्टि का प्रारंभ, पृथ्वी की उत्पत्ति, भगवान राम का राज्याभिषेक और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी हुआ था। वर्ष प्रतिपदा का उत्सव संघ का वर्ष में मनाए जाने वाले छह उत्सवों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरएसएस कार्यकर्ताओ का पथ संचलन रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर से पेट्रोल पंप, सिद्धार्थ चौराहा, डाक बंग्ला होते हुए रेलवे स्टेशन, सिंहेश्वरी मंदिर, वुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज होते हुए विद्या मंदिर पर आकर समाप्त हुआ।

इस दौरान प्रांत कार्यवाह डॉ. हरेश प्रताप सिंह, सह जिला संघचालक राजेश शर्मा, जिला संघचालक रामचंद्र चौधरी, जिला कार्यवाह हरिश्चंद्र अग्रहरी, मदन सिंह, गोविंद सिंह, मनोज, विनोद सिंह, बालकृष्ण सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, रविकुमार, महादेव प्रसाद, जिला प्रचारक प्रकाशजी, प्रियंकर द्विवेदी, अखिलेश, नारायण श्रीवास्तव, वशिष्ठ धर द्विवेदी, शंभू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed