फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   flowed in flood one daughter of rickshaw puller found dead

बाढ़ में बही रिक्शा चालक की एक बेटी का चौथे दिन मिला शव

Fri, 14 Oct 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
flowed in flood one daughter of rickshaw puller found dead
अनुष्का (फाइल फोटो) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ में बही रिक्शा चालक की एक बेटी का चौथे दिन मिला शव
विज्ञापन

तुलसियापुर। बाढ़ के बहाव में पिता के साथ बही चार वर्षीय अनुष्का की लाश चौथे दिन क्षेत्र के गोनहा गांव के पास मिली। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी माता, पिता और एक बहन लापता हैं। उनकी खोज में टीम लगी हुई है।
डुमरियागंज-ढेबरुआ मार्ग पर मंगलवार शाम 5:30 बजे कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव निवासी रिक्शा चालक नरेंद्र, उनकी पत्नी राजमती व दोनों पुत्रियां अनुष्का व अनामिका बाढ़ के तेज बहाव में बह गई थीं। उनकी तलाश की जा रही थी। चौथे दिन ढेबरुआ थाना क्षेत्र के गोनहा में अनुष्का की लाश मिल गई।
विज्ञापन

अनुष्का की लाश मिलने के बाद उस घटना की पुष्टि हो गई है, जिसे पहले दिन पुलिस व जिला प्रशासन इन्कार करता रहा। तीन दिनों तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही। चारों परिजनों में से किसी के भी न मिलने से परिवार को सरकारी सहायता देने में भी जिला प्रशासन खुद को लाचार बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों में अब यह चर्चा जोरों में है कि अब जब चारों परिजनों में से एक की लाश मिल गई है तो क्या ढेबरुआ पुलिस की लापरवाही पर पुलिस के आला अफसर कोई कार्रवाई करेंगे। ढेबरुआ एसओ ने मंगलवार को पूरी रात मीडिया कर्मियों और खुद अपने अधिकारियों को ही धोखे में रखा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, जबकि उनके चार पुलिसकर्मी घटनास्थल के आसपास ड्यूटी में लगे हुए थे। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक अगर ढेबरुआ पुलिस समय से अपने उच्चाधिकारियों को बताती तो हो सकता है उन लोगों को बचाया जा सकता था।

जहां डूबा था रिक्शा चालक का परिवार, वहीं टूट गई सड़क
तुलसियापुर। क्षेत्र के ढेबरुआ-डुमरियागंज रोड पर जहां रिक्शा समेत चार लोग बह गए थे, उसी स्थान पर तेज बहाव के कारण सड़क कट गई। इसी सड़क पर बिगौआ के पास रिक्शा चालक बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed