फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Floats in the lively scene of Jesus' birth

झांकियों में यीशु के जन्म का दृश्य जीवंत किया

Thu, 24 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु के जन्म का त्योहार क्रिसमस शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके लिए पूर्व संध्या पर तैयारियां जोरों पर रहीं। नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर स्थित चर्च को विद्युत झालरों और झांकियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन


प्रभु के जन्म पर आधारित झांकियां लोगों के लिए विशेष केंद्र होंगी। देर रात के बाद से ही क्रिसमस का उत्साह शुरू हो गया। चर्च में विशेष प्रार्थना के साथ कैरोल की गूंज शुरू हो गई है। दया, करुणा और प्रेम का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जन्म दिवस को मसीही समाज के लोग क्रिसमस के रूप में सेलीब्रेट करते हैं।
विज्ञापन


नगर में इस वर्ग के लोग कुछ संख्या में ही हैं, मगर क्रिसमस मनाने को लेकर उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है। समाज के लोग  पिछले  कई  दिनों से झांकियां  सजाने  में  जुटे हुए थे, जिसे गुरुवार  को अंतिम रूप दे दिया गया। माता मरियम के साथ प्रभु के जन्म की विविध झांकियां उसमें निहित संदेश के साथ सजाई गई हैं। पूरे दिन  क्रिसमस  की तैयारियों में लोग  जुटे रहे। रात 10 बजे के बाद चर्च में विशेष प्रार्थना की प्रक्रिया शुरू हो गई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक चले कार्यक्रम में पूजन-अर्चन कर प्रभु यीशु के जन्म का दृश्य जीवंत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरोल गाकर एक-दूसरे को  बधाइयां दी गई। बच्चों में सेंटा क्लॉज से  उपहार  पाने को लेकर उमंग बना रहा। शुक्रवार की सुबह प्रार्थना के बाद झांकियों के अवलोकन  शुरू  हो जाएगा। आम लोग  यहां  पहुंचकर झांकियों के माध्यम से प्रभु का संदेश देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed