फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Fix the voter list BLO'

त्रुटि की शिकायत पर बीएलओ होंगे जिम्मेदार-डीएम

Sat, 27 Feb 2021 09:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
'Fix the voter list BLO'
‘मतदाता सूची दुरुस्त करें बीएलओ’
विज्ञापन

इटवा तहसील परिसर में आयोजित हुई बीएलओ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को इटवा तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक हुई। इसमें बीएलओ को चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि बीएलओ को चाहिए कि वह डबल और छूटे नामों का मिलान करते हुए उसका समय से निस्तारण कर लें। अन्यथा मतदाता सूची में किसी भी त्रुटि के लिए वही जिम्मेदार होंगे। डीएम ने बीएलओ को मतदाता सूची नहीं दिए जाने पर संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए बीएलओ एसडीएम इटवा से संपर्क करें। वहां से भी समाधान नहीं मिलने पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में सभी बीएलओ समयानुसार मतदाता सूची जमा करके एडीओ पंचायत से प्राप्ति रसीद लें। इस दौरान एसडीएम इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ इटवा अजय श्रीवास्तव, तहसीलदार अरविंद कुमार, ओमप्रकाश, सचिन श्रीवास्तव, नवीन चौधरी, दीपचंद मौर्य, जेपी गुप्ता, वृजेंद्र प्रताप, नफीस अंसारी, जय किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed