{"_id":"6a03711b86470fc8a401e0a5","slug":"five-year-old-boy-dies-due-to-electric-shock-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158079-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट से पांच साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट से पांच साल के बच्चे की मौत
Tue, 12 May 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार को आम के बाग के पास लगी नंगे तारों की बाढ़ के करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम अमीरुल्लाह की मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी अमीरुल्लाह का पांच वर्षीय पुत्र नफीस अहमद मंगलवार को गांव में स्थित अपने दूसरे घर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्य मार्ग से सटे एक निजी आम के बाग के किनारे लगाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले बच्चे का हाथ तार में फंसा, फिर तार उसके गले से छू गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोग तत्काल उसे पास के चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पीआरवी पहुंची। इसके बाद कठेला समय माता थाना प्रभारी आनंद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाग में लगाए गए नंगे बिजली तार में करंट प्रवाहित होने से हादसे की बात सामने आई है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।