{"_id":"61509fcf8ebc3e025c380ed3","slug":"five-teams-engaged-in-finding-out-the-reason-for-ashish-s-death-siddharthnagar-news-gkp410707897","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष की मौत की वजह जानने में जुटीं पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष की मौत की वजह जानने में जुटीं पांच टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष की मौत की वजह जानने में जुटीं पांच टीमें
सिद्धार्थनगर। आशीष की मौत के प्रकरण की हकीकत जानने के लिए पुलिस की पांच टीमें तहकीकात करेंगी। अपराध नियंत्रण में माहिर पुलिस कर्मियों की टीम तैयार की गई है, जो हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ रही गुत्थी को सुलझाने का काम करेगी।
क्षेत्र के बेलहिया गांव निवासी आशीष (30) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। 23 सितंबर को पिठनी पुल के पास जमुआर नाले में आशीष का उतराया हुआ शव मिला था। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। उसके बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं परिवार के लोगों ने आशीष से परिचित एक लड़की और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की फरियाद की।
पुलिस ने लड़की, उसके पिता, मां और भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्या का मुकदमा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से केस और उलझ गया। अनसुलझे इस प्रकरण को सुलझाने और हत्या तथा आत्महत्या के बीच उलझ रही गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमें तैयार की गई हैं। इसमें हर विधा के माहिर सदस्यों को शामिल किया गया है, जो इस प्रकरण से पर्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आशीष की ओर से वायरल की गई तस्वीर, वीडियो और पोस्ट की जड़ तक सर्विलांस के जानकार खंगालने का काम करेंगे। वहीं एसओजी के अलावा अन्य पहलुओं की जांच करने के लिए तीन अन्य टीमें काम पर लग गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर पोस्ट को देखते हुए पुलिस यह जानने की कोशिश में लगी है कि वाकई में सच क्या है। फिलहाल पुलिस की जांच में जल्द ही अनसुलझे मामले से पर्दा उठ ही जाएगा। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि जांच के लिए सर्विलांस, एसओजी सहित पांच टीम लगी हैं। जल्द ही मामले की सत्यता की जानकारी मिल जाएगी।