फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five roads will be brightened with two crores, traffic will become easier

Siddharthnagar News: दो करोड़ से चमकेंगी पांच सड़कें, आवागमन होगा सुगम

Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Five roads will be brightened with two crores, traffic will become easier
पथरा क्षेत्र के खोरिया रघुबीर सिंह मोतीगंज मार्ग जर्जर पड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में बदहाल पड़ी पांच सड़कों की दशा जल्द ही सुधरेगी। कई साल से जर्जर पड़ी इन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के साथ धनराशि और टेंडर भी हो गया। दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इन सड़कों का निर्माण होगा।
यह सड़कें मंडी समिति के अधीन हैं। सभी एक किलोमीटर लंबी हैं। इनके निर्माण से बारिश में लोगों को दिक्कतें नहीं होंगी। क्योंकि कई पर खड़ंजा है, जो बारिश में जानलेवा हो जाती है।
विज्ञापन

सड़कों में बानगंगा नहर से सटकर सैकड़ों गांव बसे हैं। नहर की पटरी सड़क के रूप में उपयोग होती है। कुछ स्थानों पर यह पक्की सड़क हो चुकी है, जबकि कुछ स्थानों पर कच्ची और खंड़जा है। इसी में नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के महदेवा नानकार से पिपरा पांडेय नहर पर सिंगिया से सनई- शोहरतगढ़ एनएच के पिपरा पांडेय गांव के पास से सिसवा खुर्द होते हुए पतसिया सिंगिया तक पास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से निकलकर एक किलोमीटर खड़ंजा को पिच बनाने के कार्य लिए स्वीकृति मिल गई है। 50 लाख रुपये से सड़क का निर्माण होना है।
सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बनने से क्षेत्र के कई गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसमें करौंदा मसिना, सिसवा बुजुर्ग, सिंगिया, महदेवा नानकार, पारा, टुगौरा सहित कई गांवों के हजारों की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। बारिश के समय में इस मार्ग पर आने- जाने में लाेगों को बहुत कठिनाई होती थी, जिससे लोगों को निजात मिल जाएगा। ग्राम प्रधान सिंगिया राजेश पाठक ने बताया कि सड़क स्वीकृत हो गई है। निर्माण शुरु हो गया है, इससे क्षेत्र के लोगों को आने- जाने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा महदेवा पटनी जंगल कबुलिहा चौराहा से हरनी मार्ग, बर्डपुर में दलदला से महदेईया, बांसी क्षेत्र के बांसी धानी मार्ग पर नरसिंहगढ़ी से महुई तक, कुनौना से मथौरा सड़क मार्ग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed