फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five private hospitals and two ultrasound centers sealed

Siddharthnagar News: पांच निजी हॉस्पिटल व दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Fri, 03 Mar 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Five private hospitals and two ultrasound centers sealed
अस्पताल की जांच करते एसडीएम।
डुमरियागंज/इटवा। डुमरियागंज व इटवा क्षेत्र में एसडीएम के नेतृत्व में निजी अस्पतालों एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर की औचक जांच की गई। जांच में समुचित अभिलेख नहीं पाए जाने पर डुमरियागंज में तीन निजी हॉस्पिटल और दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिए गए। संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इटवा में दो निजी अस्पतालों को बंद करने की कार्रवाई करते हुए एक को अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

डुमरियागंज एसडीएम कुणाल सिंह ने बृहस्पतिवार को सीएचसी बेवा के अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी के साथ 18 निजी क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। जांच टीम के आने के डर से कई संचालक हॉस्पिटल बंद करके फरार हो गए। बेंवा चौराहा पर संचालित पब्लिक डायग्नोस्टिक एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, इकरा आई क्लीनिक, जनसेवा पैथोलॉजी तथा अंजली हॉस्पिटल और सेवा हॉस्पिटल खरकट्टी को कागजातों के अभाव में सील कर दिया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारी निजी क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन के संबंध में कोई समुचित अभिलेख नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

एसडीएम कुणाल सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांचकर पांच निजी क्लीनिक व अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया गया है। झोलाछाप के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाया जाएगा। इटवा में एसडीएम विकास कश्यप ने वीपीओ अनिल यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी के साथ वेदांता अस्पताल, आर्थोकेयर सेंटर व पल्स हास्पिटल का निरीक्षण किया। आर्थोकेयर सेंटर के चिकित्सक डॉ. नसीर को तीन दिन के अंदर सभी कागजात सीएमओ को दिखाने के लिए कहा गया। वेदांता अस्पताल व पल्स हास्पिटल पर मौजूद कर्मी किसी तरह के कागजात नहीं दिखा पाए। उन्हें अविलंब बोर्ड आदि हटा अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed