फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five injured in collision with Scorpio, riders riding bike and scooter

Siddharthnagar News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक और टेपों सवार पांच जख्मी

Tue, 23 Apr 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Five injured in collision with Scorpio, riders riding bike and scooter
बांसी। नगर क्षेत्र में बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित फल मंडी के समीप सोमवार को टैंपो बाइक व स्कॉर्पियो में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 9:30 बजे एक टेपों फल मंडी से मुख्य मार्ग की ओर निकल रहा था। इसी दौरान बांसी से नौगढ़ की ओर जा रही बाइक व नौगढ़ से बांसी की ओर आ रही स्कार्पियो की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के निवासी सुरेश चौधरी (35), त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र निवासी चंद्र प्रकाश (42), कोतवाली क्षेत्र के हयात नगर निवासी बृजेश चौधरी (26), इंद्रबली (50) एवं प्रदीप (32) को सिर पर चोट पहुंची। जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने चिकित्सक का स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसएचओ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति अब सामान्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed