फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five arrested for selling, making fake fertilizers in Bhawaniganj area

भवानीगंज क्षेत्र में नकली खाद बनाते, बिक्री करते पांच गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for selling, making fake fertilizers in Bhawaniganj area
भवानीगंज पुलिस की गिरफ्त में नकली खाद बनाने के आरोपित। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भवानीगंज क्षेत्र में नकली खाद बनाते, बिक्री करते पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

भवानीगंज (सिद्धार्थनगर)। सोमवार भोर में दो स्थानों पर पुलिस की छापामारी कर नकली खाद बनाकर बेचने के आरोप में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। इन पांच के अलावा एक आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 145 बोरी नकली खाद, कई खाली बोरियां, पिकअप सहित कई सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों पर केस दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहिया के टोला बनकटवा में कुछ लोगों की ओर से भारी मात्रा में बाजार में प्रचलित खाद के नाम की बोरियों में नकली उर्वरक बनाकर जिले, दूसरे जनपदों तथा नेपाल भेजने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस की टीम ने छापामारी की तो नकली खाद बनाते और बोरियों में सील करते हुए तीन व्यक्ति पकड़े गए। इनमें बनकटवा निवासी संतराम चौहान, उसका पुत्र बबलू और गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर निवासी राजू मौर्या शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संतराम चौहान ने खुद को किसान संगठन का पदाधिकारी बताते हुए पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश भी की। पूछताछ में क्षेत्र के भूईगंवा में नकली खाद बिक्री की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां भी छापेमारी की। पिकअप में लदी नकली खाद के साथ भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकमारूफ गांव निवासी नीरज कुमार वर्मा, हिसामुद्दीनपुर निवासी बिफई लाल को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौराचौकी गांव निवासी संजय कुमार मौर्या फरार हो गया। पुलिस ने बनकटवा में 95 बोरी नकली डीएपी और पिकअप में 50 बोरी नकली पोटाश, डीएपी, पोटाश छपी खाली बोरियां, इलेक्ट्रानिक बोरी सिलाई मशीन, एक पिकअप और तीन मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने आरोपितों पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न आरोपों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed