{"_id":"662838d2222aa3092f05a4d4","slug":"five-accused-were-sent-to-jail-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116277-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच अभियुक्तों को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच अभियुक्तों को भेजा गया जेल
Wed, 24 Apr 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के खानतारा व भड़रिया में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शांति भंग में पांच लोगों को जेल भेज दिया। घर का छज्जा बढ़ाने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसे देखते हुए दिनेश सिंह, आदित्य सिंह, अमित सिंह, अजय सिंह निवासी खानतारा थाना भवानीगंज, हेमंत शर्मा निवासी भड़रिया थाना भवानीगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इसी क्रम में पुलिस ने वांछित अभियुक्त ललित राम व बुधिराम निवासी बनकटी थाना भवानीगंज आदि को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कंबाइन व ट्रैक्टर की चार बैट्री व एक तार कटर बरामद कर न्यायालय भेजा। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामदेव, एसआई बलिराम गौड़, कांस्टेबल अजय कुमार व अखिलेश गुप्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन