फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   First the cart and then the people buying goods were hit, one dead, three injured

Siddharthnagar News: पहले ठेला और फिर सामान खरीदने वालों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी

Tue, 03 Oct 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
First the cart and then the people buying goods were hit, one dead, three injured
रफ्तार का कहर : घायलों का शोहरतगढ़ सीएचसी में चल रहा है इलाज
विज्ञापन


चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां कस्बे में लगी साप्ताहिक बाजार में देर शाम हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार खुनुवां में रविवार देर शाम सामान लेकर बाजार से निकल रही पिकअप ने बेकाबू होकर पहले ठेला और फिर दुकान पर सामान खरीद रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में ठेला पलटने से महिला और उसके पति जख्मी हो गए। वहीं, बगल में सामान खरीद रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक किशोर जख्मी हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीमा से सटे सीमावर्ती कस्बा खुनुवां में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बाजार मुख्य मार्ग से पश्चिम लगभग 500 मीटर दूर लगती आ रही है। रविवार देर शाम जब सभी व्यापारी अपने बचे सामानों को बांधकर अपने-अपने संसाधनों से ले जाने की तैयारी में थे। तभी बाजार के पश्चिमी छोर से एक पिकअप सामान लादकर तेज गति निकली और पूर्वी छोर पर का ठेला लगाकर सामान बेच रही महिला को टक्कर मार दी। जिससे ठेला पलट गया और सामान बिखर गया। टक्कर इतनी जोर से हुई कि सुभावती (35) निवासी खुनुवां का पैर फ्रैक्चर हो गया। और बगल में खड़े उसके पति तौलेश्वर (37) पुत्र ढोढ़े के सिर में चोट आई। सुभावती व तौलेश्वर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ठेला के बगल में कपड़े की दुकान रखे श्याम सुंदर (67) निवासी ग्राम गड़ाकुल व रोहन (13) पिकअप की चपेट में आ गए। उन दोनों को भी काफी चोट लगने से हालत गंभीर हो गई है। घायलों को इलाज के लिए फौरन शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान श्याम सुंदर की सोमवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौके से भाग निकला। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

आगे निकलने के चक्कर में हुआ हादसा

बाजार खत्म होने के बाद दुकानदार साथ में लाए वाहन से बचा हुआ सामान लेकर जाते हैं। बाजार में बड़ी संख्या में वाहन आ जाते हैं। निकलते समय भीड़ के कारण घंटों समय लग जाता है, जिसकी वजह से हर कोई तेजी में रहता है। लोगों के मुताबिक जिस वाहन ने टक्कर मारी है, वह भी बहुत ही तेज गति में था। जल्द से आगे निकल जाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। अगर ठेले पर और लोग होते तो बड़ी अनहोनी से हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed