फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   First sessional examination in council schools from 18th

Siddharthnagar News: परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्रीय परीक्षा 18 से

Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
First sessional examination in council schools from 18th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रथम सत्रीय परीक्षा 18 से 23 अगस्त के बीच आयोजित होगी। शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
परीक्षाएं जुलाई तक पूर्ण कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परीक्षाओं के प्रश्नपत्र विद्यालय स्तर पर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

मूल्यांकन संबंधित कक्षा या विषय के शिक्षक की ओर से किया जाएगा। परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के आधार पर कमजोर छात्रों को चिह्नित कर उनके लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी और उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन की जिम्मेदारी भी विद्यालयों को दी गई है। परीक्षा को संपन्न कराने में प्रधानाध्यापक, शिक्षक और खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी।
बीएसए शैलेश कुमार ने इस संबंध में बीईओ व प्रधानाध्यापकों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।䰸
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed