फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   first day 1847 copy checked

पहले दिन जांची गई 1847 कापियां

Mon, 08 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार से आरंभ हुआ। पहले दिन करीब चार दर्जन परीक्षकों ने 1847 कापियां जांची। कुलपति डॉ. रजनीकांत पांडेय ने मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण कर मूल्यांकन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं दो फरवरी को संपन्न हुई। सोमवार से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य में विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

पहले दिन मैथ, बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, डिफेंस, बीसीए आदि की उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। कुलपति डॉ. रजनीकांत पांडेय और प्रो. रवि टंडन के निर्देशन में परीक्षकों की टीम मूल्यांकन कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अखिलेश पाल ने बताया कि अधिकांश विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। मैथ और एलएलबी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आगे तक चलेगा। इस कार्य में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के डिफेंस के प्रोफेसर डॉ. एपी शुक्ल, डॉ. एससी पांडेय, डॉ. एसएनएम त्रिपाठी, डॉ. पीके यादव, डॉ. पीके सिंह, डॉ. डीडी तिवारी आदि लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed