फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Firozabad bangles are liked by women while children are swinging them.

Siddharthnagar News: बच्चों को झूले तो महिलाओं को भा रहीं फिरोजाबाद की चूिड़यां

Thu, 02 Oct 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Firozabad bangles are liked by women while children are swinging them.
माघ मेला बांसी में बढ़ी रौनक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। मौनी अमावस्या पर बांसी राप्ती के तट पर चलने वाले माघ मेला एवं प्रदर्शनी में लोगों का आवागमन बढ़ गया है। रविवार को मेले में भारी भीड़ रही। मेले में लगा टाॅवर व सुनामी झूला लोगों को बहुत भा रहा है। बच्चों को झूला तो महिलाओं को फिरोजाबाद की चूिड़यां और कंगन खूब भा रहे हैं।
मेले में चूड़ी और कंगन की दुकान अधिक है। बांसी माघ मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन 28 जनवरी मौनी अमावस्या पर किया गया था। जो 10 मार्च तक चलेगा। शुरुआती दिनों में माघ मेले में लोगों की आवक कम होने से भीड़ कम रही, लेकिन इधर मौसम ठीक होने के चलते मेले में लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही है। रविवार को माघ मेले का आलम यह रहा कि बड़ी संख्या में लोग मेले में आए। क्षेत्र के गांवों से ट्रैक्टर-ट्राॅली से लोग मेले में आ रहे हैं। मेले में झूले पर लोग बैठ रहे हैं। वहीं, प्रसिद्ध खाजा भी खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशासन की तरफ से हनुमानगढ़ी मंदिर से आब्दी तिराहा तक, हनुमानगढ़ी से नए हाईवे तक तथा माघ मेला प्रांगण के विभिन्न सेक्टरों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर व मेले के अंदर आवागमन में कोई दुश्वारी न हो, इसके लिए मेला प्रभारी आनंद कुमार पूरे दिन पुलिस बल के साथ गश्त कर करते रहे।
हाईवे राप्ती पुल से लेकर माघ मेला मैदान तक केवल मेले में आए लोग भी दिखाई पड़ रहे थे माघ मेले का पूरा कंट्रोल मेला में स्थापित पुलिस चौकी से किया जा रहा है। मेले में आने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से चिकित्सा कैंप स्थापित कर वहां रोस्टर के हिसाब से कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

माघ मेले में इस बार आया टाॅवर झूला और सुनामी झूला काफी रोमांचक है। युवा वर्ग इस झूले को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा मौत कुआं, झूला, भूत बंगला आदि का आनंद लोग उठा रहे हैं और महिलाएं घरेलू उपयोग का सामान खरीद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed