फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fired, threw the owner down and took the scorpio

फायरिंग की, मालिक को नीचे फेंका और स्कार्पियो ले उड़े

Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
fired, threw the owner down and took the scorpio
फायरिंग की, मालिक को नीचे फेंका और स्कार्पियो ले उड़े
विज्ञापन

डुमरियागंज। इटवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज चौराहे के पास बुधवार देर रात बदमाशों ने मालिक को तमंचा सटाकर उसकी स्कार्पियो लूट ली। उसके बाद मालिक को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। बदमाश गाड़ी को बुक करके डुमरियागंज नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड से चले थे। उन्होंने वाहन स्वामी के घर पर अपनी बाइक भी छोड़ दी है, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डुमरियागंज नगर पंचायत के इंदिरानगर वार्ड निवासी शमीम ने अहमद कर्ज लेकर स्कार्पियो खरीदी थी। बुधवार को पुलिस लिखी बाइक लेकर रात करीब साढ़े दस बजे दो युवक उसके घर आए थे। दोनों ने मास्क लगा रखा था। एक ने शमीम से बढ़नी चलने के लिए गाड़ी बुक करवाई और बाइक उनके घर खड़ी कर दी। दोनों को स्कार्पियो से लेकर शमीम बढ़नी की तरफ रवाना हो गया। अभी वह इटवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज से थोड़ा आगे ही पहुंचे थे कि एक बदमाश ने शौच करने की बात कहकर गाड़ी रोकवा दी। दोनों बदमाश नीचे उतरे। उसी बीच शमीम भी अपनी सीट से नीचे आ गए। उनके मुताबिक, एक बदमाश ने हवाई फायर कर असलहा शमीम की कनपटी पर सटा दिया। फिर हवाई फायरिंग की। यह देख शमीम डर गए। इतने में दूसरा बदमाश भी पीछे से आ गया और शमीम को असलहा दिखाकर बीच वाली सीट के नीचे बैठ जाने के लिए कहा। शमीम तुरंत सीट के नीचे बैठ गए।
विज्ञापन

उसके बाद एक बदमाश स्कार्पियो को ख्लसते हुण् वापस डुमरियागंज की तरफ से बस्ती की ओर जाने लगा। डुमरियागंज पार होते ही शमीम बदमाशों से अपने परिवार का हवाला देकर छोड़ देने की मिन्नते करने लगे। सिकहरा गांव के पास बदमाशों ने शमीम का मोबाइल फोन छीनकर उनको चलती गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया और स्कार्पियो लेकर बस्ती की तरफ भाग गए। जैसे-तैसे शमीम घर पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आ गई। बृहस्पतिवार सुबह सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में डुमरियागंज इंस्पेक्टर शैलेश सिंह और एसओजी के कर्मी शमीम को लेकर घटना स्थलों पर जाकर जानकारी ली। पुलिस दिन भर सीसीटीवी फुटेज छानती रही। मगर गाड़ी और बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बदमाशों की तलाश शुरू हो गई है। कुछ साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही बदमाशों तक पुलिस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज से कुछ देर के लिए सन्न रह गया था शमीम
बदमाशों ने असलहे को जब शमीम की कनपटी पर सटाकर गोली दागी थी तो वह कुछ देर के लिए सन्न रह गए थे। शमीम को लगा कि गोली उनकी कनपटी पर दागी गई है। बदमाशों का रवैया देख वह काफी डर गए थे। शमीम को यकीन नहीं था कि उसके साथ इस तरह की घटना हो जाएगी। शमीम ने खुद को तब सुरक्षित समझा, जब उनको पीटने के बाद बदमाशों ने गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया था। शमीम ने बताया कि वह बदकिस्मत और खुशकिस्मत दोनों हैं। वह बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचे तो अपने बच्चों को एकटक निहार रहे थे। एक पल तो उनको यकीन नहीं था कि वह फिर से अपने परिवार के बीच लौट पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed