{"_id":"67ab903ea23a2d84240ad086","slug":"fire-station-construction-stuck-due-to-lack-of-funds-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132180-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धन के अभाव में अटका अग्निशमन केंद्र निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धन के अभाव में अटका अग्निशमन केंद्र निर्माण
विज्ञापन
भनवापुर के रमवापुर उर्फ नेबुआ में बन रहा डुमरियागंज का अधूरा फायर स्टेशन का भवन।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भनवापुर के रमवापुर उर्फ नेबुआ में बन रहा फायर ब्रिगेड भवन अधूरा पड़ा है। जबकि, निर्माण की समय सीमा पूरी हो चुकी है।
इसके अस्तित्व में न आने से इस बार फिर आग तबाही मचाएगी और हर साल की तरह हजारों एकड़ गेहूं की फसल आग की आगोश में समा जाएगी। क्योंकि कोई साल ऐसा नहीं रहता है कि बिजली और अन्य कारण से लगने से किसानों के अरमान न जलें।
इसमें समय से फायर ब्रिगेड का न मिलना प्रमुख कारण है। समस्या से निजात के पांच वर्ष पहले काम तो शुरू हुआ, लेकिन इस साल तक भी दर्ज नहीं हो पाएगा। कार्यदायी संस्था का कहना है कि बजट की कमी से कार्य अटका है। डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सात जून 2020 को भनवापुर के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले फायर स्टेशन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा करना था। धन के अभाव में समय सीमा पूरी होने के बाद भी अभी फायर ब्रिगेड को खुद के भवन के लिए इंतजार करना होगा। करीब चार दशक से अधिक समय से अपने भवन को तरस रहे अग्निशमन विभाग को 2020 में खुद के भवन की आस जगी थी, लेकिन वह पूरी होता नहीं दिख रही है।
रमवापुर उर्फ नेबुआ में बन रहे फायर स्टेशन से क्षेत्र के इटवा व डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के लोगों को आग लगी की घटना के समय तत्काल राहत व बचाव कार्य में सहूलियत मिलेगी।
कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के द्वारा दस करोड़ 50 लाख की लागत से कराए जा रहे फायर ब्रिगेड स्टेशन निर्माण में मिट्टी पटाई, वाटर हौज, फर्श आदि का कार्य बाकी है। ऐसे में इस साल भी आग बुझाने में किसानों को मशक्कत करनी होगी।