फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire in shop destroyed goods

Siddharthnagar News: दुकान में लगी आग सामान नष्ट

Sat, 26 Apr 2025 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in shop destroyed goods
भवानीगंजअ क्षेत्र के बिथरिया गांव के भूलन डीह में अज्ञात कारण से लगी आग से जला सामान। संवाद
बांसी। शॉर्ट सर्किट से तहसील कार्यालय के निकट एक दुकान में शनिवार को आग लग गई। इसमें दुकान का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू किया। तहसील कार्यालय के निकट एनएच-28 पर अन्ना डेरी की दुकान में शनिवार की शाम लगभग चार बजे अचानक आग का धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख दुकान के मालिक और दुकान के अंदर मौजूद लोग दुकान के बाहर भागने लगे। घटना की सूचना बांसी कोतवाली पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ कोतवाल संतोष कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए और नई तहसील के सामने से लेकर प्रतापनगर तिराहे तक की सड़क को बैरिकेडिंग कर आवागमन सामने की लेन से कर दिया। दुकान के अंदर दो सिलिंडर थे एक को निकाल लिया गया। पुलिस को शक था कि कहीं दूसरा सिलिंडर अंदर ब्लास्ट न कर जाए और बड़ी घटना हो जाए, लेकिन दूसरा ब्लास्ट नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed