{"_id":"57f3dcc94f1c1bda1726f8d1","slug":"fire-climbed-offering-girl-child-to-save-the-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की भेंट चढ़ी महिला, बच्चे को बचाने में दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की भेंट चढ़ी महिला, बच्चे को बचाने में दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
minor burnt alive
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बच्चे के जन्म पर मनाई गई खुशियां क्षण भर ही मातम में बदल गई। सोमवार की रात जश्न का माहौल समाप्त होते ही मां अपने आठ दिन के बच्चे को लेकर कमरे में सोने चली गई। तभी बक्से पर रखा जलता हुआ लालटेन उसके ऊपर गिर पड़ा। देखते ही देखते वह जलने लगी। बच्चा आग की लपट में न आए, वह उसे अपने आगोश में ले ली। बच्चा तो सुरक्षित बच गया लेकिन जलने से मां की मौत हो गई।
बनगवां गांव निवासी मोहम्मद इजहार की पत्नी वकया परवीन (24) को छह वर्ष बाद आठ दिन पूर्व बेटा हुआ पैदा था। बच्चे की खुशी में सोमवार को गांव के लोगों की दावत थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वकया अपने बच्चे को लेकर कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान कमरे में बक्से पर रखा लालटेन उसके ऊपर गिर गया। इससे वह जलने लगी।
शोर सुनकर जब तक घर के लोग कमरे में पहुंचकर बचाते, वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। महिला को एंबुलेंस से बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी। बच्चे के सिर से हमेशा के लिए मां का आंचल छिन जाएगा।