{"_id":"661edbe4a49399178f0478fc","slug":"fire-broke-out-in-wheat-stalks-controlled-by-police-and-city-employees-with-the-help-of-villagers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115962-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गेहूं के डंठलों में लगी आग, पुलिस व नगर कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गेहूं के डंठलों में लगी आग, पुलिस व नगर कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू
Wed, 17 Apr 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में ठंडल में आग से कई गांवों में मची रही अफरा तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में गेहूं के डंठल में लगी आग तेज पछुवा हवा से कई गांवों में फैल गई। थोड़े ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग का रौद्र रूप देख ग्रामीण दहशत में आ गए। किसी ने पंपिंग सेट चलाकर तो सैकड़ों लोगों ने हाथों में झाड़ी लेकर पीट पीटकर आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने की सूचना पाकर तहसीलदार इटवा, त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार व नगर पंचायत बिस्कोहर के बड़े बाबू सुधीर कुमार रावत अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचे। जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों के साथ नगर के पानी टैंकर के पानी व पेडों की टहनियों से आग बुझाया।
मंगलवार दोपहर बारह बजे पड़ोसी जनपद बलरामपुर से गेहूं का डंठल जलाते हुए आग की लपटें सीमा पार करते हुए त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मौर्या डीह, सिकौथा, दर्जीनिया, गोविंदपुर, भलुईया, सिकौथाडीह, दूसरी तरफ डेगहर व परसोहन सिवान से लगी आग देवीपुर, सिकरा बुजुर्ग, भदांव व मुडिला मिश्र गांव के सिवान में पहुंची। पछुवा हवा की तेजी ने आग में घी का काम किया। खेतों से बढ़कर आग का रुख गांव के रिहाइशी बस्तियों की तरफ भी हो गया था। बुझाने वालों ने बहादुरी दिखाते हुए पांच बजे शाम तक आग पर काबू पाया।
देर से पहुंची फायर ब्रिगेड
फायर बिग्रेड की गाड़ी के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। वहीं, थानाध्यक्ष चंदन कुमार अपने हमराहियों के साथ, नगर के बड़े बाबू सुधीर कुमार रावत अपने कर्मचारी पिंकू मोदनवाल, अखिलेश अवस्थी सुल्ताना गांव-गांव भाग दौड़कर कर जनता के सहयोग से आग बुझाने में लगे रहे। आग से मौर्या डीह के किसान मोतीराम मौर्य, जालिम मौर्य, रामेश्वर मौर्य, राम गणेश व जगदीश मौर्य का करीब आठ बीघा सब्जी की खेती जलकर झुलस गई।
विज्ञापन
परशुराम मौर्य का 10 ट्राली भूसा व कल्लू भोजवाल का करीब चार हजार का कबाड़ जलकर राख हो गया। भलुइया गांव के मुसीबत कन्नौजिया का बीस हजार नगदी के साथ घर गृहस्थी का सामान एवं नीबर कन्नौजिया व शिव रतन कन्नौजिया का घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मुसीबत कन्नौजिया के बेटे की 27 अप्रैल को शादी है।
आग से गेहूं फसल व मकान हुआ राख
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरी में अगलगी के कारण नौ एकड़ गेहूं की फसल व एक घर जलकर राख हो गया। मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारण से सीवान में आग लग गया। हवा तेज होने के कारण तेजी से फैलते हुए आग ने भयानक रूप ले लिया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विंदेश्वरी, तौलन व इंद्रमणि का गेंहू जलकर राख हो गया। आग के चपेट में आने से सुरेश का मकान जल गया। जिसमें छह बकरियां जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। जबतक गाड़ी पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर नुकसान का रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजा जाएगा।
आग से 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सेमरियांव गांव के सीवान में गेहूं की फसल में मंगलवार को आग लग गई। अगलगी की इस घटना में 60 बीघा गेंहू की फसल जल गई। आग की लपट इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा सिवान जल कर राख हो गया। आनन-फानन में पूरे गांव के लोग इकठ्ठा होकर गांव वालों ने लाठी डंडे व बाल्टी में पानी भर कर बड़ी मशक्क्त से आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा। प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार साहनी ने बताया कि तहसील प्रशासन को जानकारी दी गई। मौके पर लेखपाल ने पहुंच कर लोगों के नुकसान का जायजा लिया। आग से गिरजेश पाल सिंह, राम किशुन, प्यारे, कृष्णा, शिवपूजन, अजय सिंह, संजय सिंह आदि किसानों की फसल जली है। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल महेंद्र गुप्ता ने बताया कि अज्ञात कारण से लगी आग से से 60 बीघा गेहूं जली है। रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद