फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire broke out from the gas cylinder, the hut of three brothers burnt

Siddharthnagar News: गैस सिलिंडर से लगी आग, तीन भाइयों की झोपड़ी जली

Mon, 08 May 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out from the gas cylinder, the hut of three brothers burnt
मिश्रौलिया क्षेत्र के चेतिया गांव के टोला नवडीहवा में आग लगने के बाद शादी के लिए खरीदे गए सामान
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेतिया गांव के टोला नवडीहवा में सोमवार को गैस सिलिंडर से फूस की झोपड़ी में आग लग गई। आग से तीन भाइयों की झोपड़ी जल गई। पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की इस घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ितों के घर में खाने का सामान तक नहीं बचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चेतिया गांव के टोला नवडीहवा निवासी गोवर्धन निषाद की फूस की झोपड़ी में शाम लगभग चार बजे गैस सिलिंडर से खाना बन रहा था। बताया जा रहा है कि इसी समय आग फैल गई और आग से घर में रखे दो सिलिंडर में भी विस्फोटे हो गया। जिसकी आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी। आवाज सुनते ही गांव के लोग इकट्ठा हुए। उधर आग बेकाबू हो गई और बगल की दो अन्य झाेपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों और चेतिया पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


आग से गोवर्धन के अलावा उसके भाई किशन निषाद, उदय राज निषाद की भी झोपड़ी जल गई। सभी लोग मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन करते थे। आग ने सबकुछ समेट लिया। अब भोजन के भी लाले पड़ गए हैं। हादसे के बार परिवार की स्थित को देखते हुए चेतिया चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद ने छह बच्चों के कपड़े खरीदे। वहीं, चेतिया बाजार के व्यवसायी मुन्नू गुप्ता ने राशन की जितनी सामग्री है, पीड़ितो को दी। चेतिया की रहने वाली समाजसेवी पदमा रानी ने परिवार वालों के लिए बर्तन खरीद कर मदद की। ग्राम प्रधान के पति मंगल सैनी ने मौके पर आर्थिक मदद दी। प्रधान प्रतिनिधि मुंसरीफ को मिली वह मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के मुखिया से आवास दिलाने का आश्वासन दिया और उनके द्वारा जो मदद की जा सकती है वह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मई को है गोवर्धन के बेटे की शादी
आग ने गोवर्धन के अरमान को जला दिया है। उनके बेटे की 29 मई को शादी है। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी थी। कपड़ा आदि सब खरीदा जा चुका था। गोवर्धन के मुताबिक शादी के लिए एक लाख रुपये नकद लाकर रखा था। सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। अब खाने के लाले पड़ गए हैं। बेटे की शादी कैसे होगी, कैसे परिवार चलेगा। समझ में नहीं आ रहा है। वहीं आग लगने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed