फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire breaks out at fruit market; goods belonging to two traders destroyed.

Siddharthnagar News: फल मंडी में लगी आग, दो व्यापारियों के सामान जलकर नष्ट

Fri, 12 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at fruit market; goods belonging to two traders destroyed.
नवीन मंडी स्थल सहियापुर में फल में लगी आग।  
नवीन मंडी स्थल सहियापुर में हुआ हादसा, एक माह के भीतर दोबारा हुई आग लगी की घटना
विज्ञापन

शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में आग लगने से दो व्यापारियों के करीब 2200 कैरेट जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते मौके पर फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में करीब पौने तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, नवीन मंडी स्थल सहियापुर में बुधवार की सायं करीब 04:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें दो व्यापारियों के दुकान के पीछे रखे करीब 2200 कैरेट जलकर नष्ट हो गए। इस घटना के बाद मंडी के अंदर अब व्यापारियों डर का माहौल है। इसके पहले 23 मई को भी अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिससे आधे दर्जन से अधिक व्यापारियों की दुकान जलाकर नष्ट हो गई थी। उस घटना में लाखों की नुमाइश हुई थी।
विज्ञापन

वहीं, फल व्यापारी मोहम्मद इरशाद ने कहा हमारे दुकान पर जगह नहीं थी तो दुकान के पीछे बाग में करीब 1200 कैरेट रखवा दिए थे। सब जलकर नष्ट हो गए। एक सप्ताह पहले 1 लाख 80 हजार रुपये खर्च कर कानपुर से कैरेट मंगवाए थे। फल व्यापारी मोहम्मद हुसैन ने कहा उनका करीब एक हजार कैरेट जलकर राख हो गया है, जिसमें करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मंडी की बाउंड्रीवॉल टूटी है। उसी के रास्ते लोग आते जाते रहते हैं। ऐसा घटना बार बार होना मन में संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव रामजी यादव ने कहा कुछ व्यापारियों के पुराने कैरेट रखे हुए थे, वही जले हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed