{"_id":"6a4eae87c650a075ce08fcf1","slug":"fir-registered-for-felling-green-trees-without-permission-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160975-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना अनुमति काटे हरे पेड़, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना अनुमति काटे हरे पेड़, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 09 Jul 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
बांसी। शिवनगर थाना क्षेत्र के घुमची गांव के उत्तर-पूर्व सिवान में मंगलवार को नहर किनारे दो हरे-भरे महुआ के पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काट दिया गया। जानकारी मिलने पर बुधवार को वन विभाग की टीम घुमची गांव पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान कटी हुई लकड़ी को दूसरे स्थान से बरामद कर कब्जे में ले लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर टीम मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में खेसरहा रेंज के रेंजर सुशील यादव ने बताया कि बिना परमिट महुआ का पेड़ काटे जाने का मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण में वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन