{"_id":"69e28ae7ae732d5f530ae539","slug":"fir-against-teacher-for-fake-certificate-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156808-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में शिक्षक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में शिक्षक पर प्राथमिकी
Sat, 18 Apr 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर कस्बा में स्थित बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में विषय विशेषज्ञ पद पर तैनात रामपुकार यादव पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के मामले में मोहाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश चंद्र शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि इंटर कॉलेज में वर्ष 2002 में विषय विशेषज्ञ पद नियुक्ति के लिए रामपुकार यादव ने फर्जी तरीके से चार वर्ष के अनुभव प्रमाण पत्र लगाया था। प्रबंधक के अनुसार उसने नियुक्ति के समय देवरिया जिले के श्रीराम इंटर कॉलेज तेलियां कला का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया था जबकि जनसूचना के तहत मांगने पर श्रीराम इंटर कॉलेज की ओर से बताया गया कि वर्ष 1996 से 2001 के बीच में उनके यहां किसी भी स्थायी अथवा अस्थायी शिक्षक की नियुक्ति ही नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश और प्रबंधक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।