फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fine for faculty compelition

मेडिकल कॉलेज : फैकल्टी पूरी नहीं होने पर दो लाख का जुर्माना

Mon, 27 May 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
fine for faculty compelition
एनएमसी ने जुर्माना लगाने के साथ ही दो माह में व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्र्थनगर। एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैक्लटी पूरी नहीं होने पर जुर्माना लगाया है। इसमें जिले के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पर भी दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही कार्य में सुधार के लिए दो माह की मोहलत दी है। फिर जांच में मानक पूरा नहीं मिला तो जुर्माना की राशि बढ़ाई जा सकती है। टीम की जांच में नामक पूरा नहीं पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।इसके साथ ही चौथे बैच के संचालन की अनुमति प्रदान की है।

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज एमएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) के गाइडलाइन के अनुसार संचालित होते हैं। टीम की ओर से इसमें बेहतरी के लिए समय-समय पर जांच की जाती है। दी गई सुविधाएं मौजूद हैं या नहीं और अन्य सुविधाएं क्या-क्या बढ़ाई जा सकती हैं। इसके अलावा फैक्लटी पर भी जानकारी लेती। टीम की ओर से कुछ माह पहले माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आकर संचालन से जुड़ी जानकारी के साथ ही फैक्लटी आदि के बारे में जांच करके रिपोर्ट ले गए थेे। इस रिपोर्ट के बारे में एक बार चर्चा भी हुई थी। इसमें टीम ने एक साथ पूरे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में की गई जांच और दिए गए रिपोर्ट के अनुसार सुविधाएं नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया है। जिले के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में फैक्लटी पूर्ण नहीं होने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही दो माह मानक पूरा करने के लिए कहा है। इसके साथ ही चौथे बैच के संचालन की अनुमति प्रदान की है। मेडिकल कॉलेज के जानकारों के मुताबिक एनएमसी की ओर से एक साल में एक करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


---

मेडिकल कॉलेज में फैक्लटी का मानक पूर्ण नहीं होने की स्थिति में दो लाख रुपये का जुर्माना एनएमसी ने लगाया है। समयसीमा के भीतर मानक पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है। चौथे बैच के संचालन की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. एके झा, प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज

---

श्याम सुंदर तिवारी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed