फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   final electoral list will published on 18 november

18 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Sun, 23 Oct 2022 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
final electoral list will published on 18 november
कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली 2022 के संबंध में बैठक करती उपजिलाधिकारी ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
18 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद में नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समय सारणी घोषित हो गई है। 31 अक्तूबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। एक से सात नवंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि आठ से 12 नवंबर के बीच दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिले के 11 नगर निकायों में चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है, इसके तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत नवसृजित पांच नगर पंचायतों एवं नगर पालिका सिद्धार्थनगर और नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सीमा विस्तारित क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी 11 नगर निकायों में 309 बीएलओ, 37 पर्यवेक्षक और 13 सेक्टर आफिसर नियुक्त किए गए है। संबंधित नगर निकायों के तहसील क्षेत्र के एसडीएम को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और नगर निकाय के ईओ को समन्वयक बनाया गया है। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करें, किसी भी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जाएगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन

2.46 लाख है शहरी मतदाता
जिले के 11 नगर निकायों में 186 वार्ड बने है। नगर निकाय चुनाव के लिए 309 मतदान स्थल चिन्हित किए गए है। जहां पर इन नगर निकायों के संपूर्ण 246088 मतदाता मतदान करेंगे। प्रशासन की तरफ से इन मतदान स्थल पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक
नगर निकाय चुनाव के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के संबंध में चर्चा करते हुए उनके समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed