{"_id":"661ed71929ab84e9ea08f5c4","slug":"filariasis-survey-blood-samples-of-300-people-taken-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-115935-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया सर्वे : 300 लोगों का ब्लड सेंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया सर्वे : 300 लोगों का ब्लड सेंपल लिया
Wed, 17 Apr 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
-ब्लड सेंपलिंग शिविर में एचआईवी, सूगर व टीबी की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पेड़ारी मुस्तहकम में शनिवार व सोमवार की रात आठ बजे से 12 बजे तक स्वास्थ्य कर्मियो ने नाइट ब्लड सेंपलिंग शिविर का आयोजन किया। इस दौरान गांव के 300 लोगों का ब्लड सेंपल लिया गया। सूगर, एचआईवी के साथ ही टीबी के संभावित मरीजों का बलगम भी जमा कराया गया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के निर्देश पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में लगाए गए नाइट ब्लड सेंपलिंग शिविर में 300 लोगों का ब्लड सेंपल लिया गया। ब्लड सेंपलिंग के दौरान लैब टेक्नीशियन प्रिंस पांडेय ने लोगों के सुगर व एचआईवी की जांच कर तत्काल रिपोर्ट दिया।
प्रिंस पांडेय ने बताया कि टीबी की जांच रिपोर्ट बुधवार को शाम तक मरीजों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। फाइलेरिया का सेंपल स्लाइड बनाकर जिले पर भेजा जाएगा। इस दौरान दीपक मधुकर, अमित त्रिपाठी, सुनीता विश्वकर्मा, सुनीता मौर्या, अश्वनी अग्रहरी उपस्थित रहे।