फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fighting fiercely between two sides in old enmity five including woman injured police engaged in investigation

सिद्धार्थनगर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला समेत पांच जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Feb 2022 07:11 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 07:11 PM IST
सार

मारपीट में राधा (55) पत्नी सुरेश त्रिपाठी, राजरानी (50) पत्नी धर्मेंद्र त्रिपाठी, सत्या (17) पुत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, दीपक (22) पुत्र सुरेश त्रिपाठी और हरिदर्शन त्रिपाठी (24) पुत्र धर्मेंद्र त्रिपाठी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए गांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Fighting fiercely between two sides in old enmity five including woman injured police engaged in investigation
मारपीट में महिला घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुडढी खास गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश में दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट में महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गये। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी हरिदर्शन त्रिपाठी व अब्दुल रहमान के बीच काफी समय से भूमि के टुकड़े के लिए विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। आरोप है कि इसके बावजूद अब्दुल रहमान के परिजन विवादित भूमि पर शनिवार की देर रात पहुंच गया। हुए निर्माण कार्य गिराने लगा। निर्माण गिराए जाने की सूचना पाकर हरिदर्शन त्रिपाठी के परिवार मौके पर पहुंच गए और विरोध करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


कहासुनी के बाद मामला इतना तूल पकड़ लिया कि दूसरे पक्ष ने प्रथम पक्ष के परिवार के ऊपर लाठी-डंडे से हमला बोल मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। मारपीट में राधा (55) पत्नी सुरेश त्रिपाठी, राजरानी (50) पत्नी धर्मेंद्र त्रिपाठी, सत्या (17) पुत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, दीपक (22) पुत्र सुरेश त्रिपाठी और हरिदर्शन त्रिपाठी (24) पुत्र धर्मेंद्र त्रिपाठी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए गांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल ने बताया प्रथम पक्ष के हरिदर्शन त्रिपाठी के तहरीर पर गांव निवासी अब्दुर्रहमान, साईदुर्ररहमान, हकीकुर्ररहमान, समीम, वसीम व जहीर आलम सहित 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है और सभी घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed