फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fight in two party, nine injured

शादी में वीडियो देखने के दौरान मारपीट, नौ जख्मी

Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
fight in two party, nine injured
त्रिलोकपुर क्षेत्र के लमुईया गांव में देर रात शादी में हुए मारपीट में घायल। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शादी में वीडियो देखने के दौरान मारपीट, नौ जख्मी
विज्ञापन

- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लमुईया गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लमुईया गांव में बुधवार देर रात शादी में वीडियो देखने के दौरान मारपीट हो हुई। इस घटना में नौ लोग जख्मी हो गए। लड़की के पक्ष के दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के लमुईया गांव निवासी मोती के यहां बुधवार रात को पड़ोसी जिला बलरामपुर के गौरा थाना क्षेत्र के इटई गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा होने के बाद बराती लोग खाना खाकर गांव के दक्षिण स्थित आंबेडकर पार्क में बने जनवास में चले गए। जनवास में वीडियो चल रहा था, जिसमें गांव के कुछ व्यक्ति वीडियो देखने आए हुए थे। इस दौरान मनचाहा पिक्चर लगाने को लेकर गांव निवासी पत्तीराम यादव व बराती के बीच कहासुनी उसके बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान लड़की पक्ष के साथ गांव के अन्य लोग पहुंच गए और बीच-बचाव करने लगे। हालांकि मामला और बढ़ गया व जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दुल्हन के पिता मोती (48) रिश्तेदार चंदराम (37) निवासी बड़हरा, रंजीत (24), भूति(45) और बिदुर निवासी तिलगड़िया थाना गौरा व दूसरे पक्ष के गांव निवासी तुलसीराम (45), पत्तीराम (28), सत्तीराम (25), व पुजारी (28) घायल हो गए। दुल्हन के पिता मोती व भूती की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान ने डायल 108 पर फोन करके एंबुलेंस को सूचना दी। करीब डेढ़ बाद एंबुलेंस नही पहुंची तो लड़की पक्ष के सभी घायलों को निजी गाड़ी से त्रिलोकपुर थाने ले गए।
विज्ञापन

मोती का आरोप है कि रात दो बजे जब हम लोग थाने पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के मामूली रूप से घायलों को थाने पर बैठा लिया गया और मुझे व मेरे रिश्तेदार भूती को इलाज कराने के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे थानेदार ने हम लोगों से कहा कि जाकर तुम लोग भी दवा करवा लो और बिस्कोहर पुलिस चौकी पर चले जाओ तुम्हारे मामले को वहीं पर देखा जाएगा। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed