{"_id":"63f500869e4fe3f2f50c547d","slug":"fight-during-panchyat-siddharthnagar-news-c-7-1-62013-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेटी की पंचायत के दौरान मां को ससुरालियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेटी की पंचायत के दौरान मां को ससुरालियों ने पीटा
Tue, 21 Feb 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
- पथरा थाना क्षेत्र के ककरा पोखर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। थानाक्षेत्र के ग्राम माली मैंनहा निवासी मोमिना खातून ने पंचायत के दौरान बेटी के ससुराल वालों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि बेटी सुबिया खातून की शादी ग्राम ककरा पोखर थाना पथरा बाजार निवासी मोहम्मद तैयब पुत्र झीन के साथ हुआ है। सोमवार को उसके ससुराल में कुछ विवाद को लेकर उसकी ननद और ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मारा-पीटा।
मामले का उलाहना देने और पंचायत करने जब वह अपने पति अतहर अली के साथ पहुंची तो डुमरियागंज निवासी रिश्तेदार और उनकी मां और दादी ने मिलकर उसे भी मारा पीटा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज कृपा शंकर मौर्या ने बताया कि मामले की जानकारी है। घायल महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।