फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fight between two parties, police explained

Siddharthnagar News: दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने समझाया

Tue, 20 Aug 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, police explained
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के नौगढ़–सोहांस मार्ग पर पुलिया के पास रविवार की रात ई–रिक्शा व बाइक में टक्कर लगने से दो पक्ष आमने–सामने आ गए। इनमें हल्का धक्का मुक्की हुई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सोहांस जनूबी ग्राम पंचायत के टोला बंजरहा निवासी मोहम्मद उमर अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर पुलिया पर बैठे हुए थे, इसी बीच सोहांस दरम्यानी के टोला फुलवरिया निवासी शिव कुमार अपना ई-रिक्शा लेकर आ रहे थे। मो. उमर ने आरोप लगाया है कि ई-रिक्शा चालक शिवकुमार ने इनकी बाइक को ठोकर मार दी। जब इन्होंने उसे रोका तो वह गाली देते हुए मारपीट करने लगा। इतना देख मो. उमर गाली देते हुए इन पर हमला कर दिया और मारने पीटने लगा। इस संबंध में एसएचओ रवींद्र सिंह ने बताया कि जैसे पता चला पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed