{"_id":"66005e7df09651cbfe0b91c0","slug":"fight-between-two-parties-over-land-dispute-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114928-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भवानीगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। क्षेत्र के पुरैना गांव के टोला भिटौरा में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के बारे में जांच की गई तो पता चला उक्त गांव के दो लोगों के बीच भूमि विवाद चल रहा था। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष उनकी जमीन पर कब्जा कर रहा है। मकान बनाया गया है, जिसकी छत के लिए वह शटरिंग गिरा रहा था। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के वायरल वीडियो में एक महिला जमीन पर पड़ी दिखाई दे रही है। ऐसे में मामले में सच्चाई क्या है यह जांच के बाद पता चलेगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया कि हमारे यहां तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।