{"_id":"669977333779f13d3a00deb6","slug":"fight-between-two-parties-in-orchestra-dance-more-than-10-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121048-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आर्केस्ट्रा डांस में दो पक्षों में मारपीट, 10 से अधिक चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आर्केस्ट्रा डांस में दो पक्षों में मारपीट, 10 से अधिक चोटिल
Fri, 19 Jul 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले की बताई जा रही है घटना, जांच में जुटी पुलिस
मोहाना थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के टोला सलारगढ़ में हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थाना रामगढ़ गांव के टोला सलारगढ़ में गांव के दो पक्षों के बीच आर्केस्ट्रा डांस को लेकर बुधवार रात विवाद हो गया। जिसके कारण मारपीट में दोनों पक्ष 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर मोहाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को थाने लाई है, लेकिन किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
क्षेत्र के रामगढ़ गांव के टोला सलारगढ़ में तीन दिन पूर्व गांव के छोटेलाल की लड़की के विवाह समारोह में आर्केस्ट्रा डांस को लेकर गांव के दो पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया था। जिसे वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को समाप्त कर दिया था। उसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर में दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट कर लिए। मारपीट के इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंच कर मोहाना पुलिस ने दोनों पक्ष के लगभग 15 लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने पर लाई है। इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन तिवारी का कहना है कि दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने पर बैठाया गया है। अभी तहरीर किसी पक्ष ने नहीं दिया है।