फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fewer in numbers, but women ahead of men in voting

संख्या में कम, लेकिन मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

Sat, 05 Mar 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fewer in numbers, but women ahead of men in voting
संख्या में कम, लेकिन मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
विज्ञापन

: जिले के 19,39,322 मतदाताओं में से 10,35,903 पुरुष व 9,03,203 हैं महिला
: विधानसभा चुनाव में 5,39,734 महिलाएं और 4,60,244 पुरुषों ने किया मतदान
सिद्धार्थनगर। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भले ही पुरुषों के सापेक्ष महिला मतदाताओं की तादाद कम है, लेकिन चुनाव में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पुरुषों से अधिक मतदान किया। विधानसभा क्षेत्रवार हुए मतदान में कपिलवस्तु में सर्वाधिक 1.33 लाख से अधिक तो इटवा में सबसे कम 91 हजार से अधिक महिलाओं ने मतदान किया।
जिले के सभी 19,39,322 मतदाताओं में 10,35,903 पुरुष और 9,03,203 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में हुए मतदान पर नजर दौड़ाएं तो सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 9,99,984 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 5,39,734 महिलाएं और 4,60,244 पुरुषों के साथ छह ट्रांस जेंडर मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता संजय कौशल व अभिषेक पाठक का कहना है कि अधिकांश पुरुषों के रोजगार की तलाश में गैर जनपद एवं दूसरे प्रदेश में जाने के साथ ही मतदान के प्रति जागरुकता का अभाव होने से भी मतदान प्रभावित होता है। महिलाएं मतदान को एक पर्व की तरह समझते हुए इसमें हिस्सा लेती हैं। पुरुष वर्ग को भी जागरूक होकर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। सीडीओ पुलकित गर्ग का कहना है कि महिलाओं के अधिक मतदान से साबित होता है कि उनमें जागरुकता है और वह लोकतंत्र के महापर्व में अपने योगदान के प्रति सजग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मतदाता पुरुष महिला पुुरुष मतदान महिला मतदान संपूर्ण मतदान
शोहरतगढ़ 359196 190800 168354 87485 101447 188933
कपिलवस्तु 452870 242764 210066 117209 133692 250903
बांसी 381184 202552 178591 85454 103151 188608
इटवा 336376 180410 155917 74988 91088 166076
डुमरियागंज 409696 219377 190275 95108 110356 205464
------------
ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने नहीं दिखाई रुचि
जिले में 216 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, लेकिन इसमें मात्र छह ने मतदान में हिस्सा लिया। शोहरतगढ़ में 42 ट्रांसजेडर मतदाताओं में मात्र एक ने मतदान किया। इसी तरह कपिलवस्तु में 40 में दो, बांसी में 41 में से तीन ट्रांसजेंडरों ने मतदान किया, जबकि इटवा के 49 और डुमरियागंज के 44 ट्रांसजेंडर मतदाताओं में से किसी ने भी मतदान नहीं किया।

-----------
कपिलवस्तु के बड़गो में सर्वाधिक मतदान
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कपिलवस्तु के बड़गो बूथ पर सर्वाधिक 76.71 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छतहरा बूथ पर 72.86 प्रतिशत, बांसी के कोल्हुआ खुर्द बूथ पर 71.37 प्रतिशत, इटवा के सगराजोत बूथ पर 72.70 प्रतिशत और डुमरियागंज के मिश्रौलिया बूथ पर सर्वाधिक 71.29 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed