फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Festive season... mangoes getting stuck in traffic jams every day

Siddharthnagar News: त्योहारी सीजन...रोजाना जाम के झाम फंस रहे आम

Wed, 23 Oct 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 23 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Festive season... mangoes getting stuck in traffic jams every day
शहर के स्टेशन और रोड़वेज मार्ग पर लगे जाम में फसे लोग।
सिद्धार्थनगर। शहर की सड़कें चौड़ी न होने से रोजाना जाम के झाम में आम नागरिक फंस रहा है। जाम के भय से लोग शहर के मुख्य बाजार में घुसने से बचते हैं। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और आगे धन तेरस, दीपावली और छठ पर्व पर लोग खरीदारी करनेे निकलेंगे, इस कारण शहर में और भीड़ बढ़ेगी। सड़कें चौड़ी न होने से शहर के मुख्य बाजार समेत रेलवे स्टेशन, रोडवेज, डिग्री कॉलेज से स्टेशन रोड तक यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड पर पहले से ही सिद्धार्थ तिराहे से रेलवे स्टेशन तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती रही है। अब इस मार्ग से सटे दक्षिण तरफ स्थित रेलवे भूमि में बाउंड्रीवाल का निर्माण हो रहा है, जिससे सड़क और भी सकरी हो गई है। इससे दोनों तरफ से बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान प्रतिदिन कई बार जाम लग जा रहा है। जिससे जाम में फंसने के डर से लोग इस सड़क पर गुजरने से बचते है। स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने डीएम को और रेलवे की बाउंड्रीवाल पीछे हटाकर सड़क चौड़ी करने के लिए सभासदों समेत कई लोगों ने सांसद को पत्र दिया था। इसके बाद भी निर्मित हो रहा रेलवे बाउंड्रीवाल पीछे हटाकर सड़क चौड़ी करने का कार्य नहीं हो सका। जिससे शहरवासियों समेत इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को प्रतिदिन सांसत झेलनी पड़ रही है। हालांकि मंगलवार को स्टेशन रोड पर दुकानदारों ने दुकान के सामने लगाए शेड स्वयं ही हटा लिया। स्थानीय लोगों की मानें तो इस कार्रवाई से जाम से निजात मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

---------------
वाहन खड़ी करने की जगह नहीं होने से बाजार प्रभावित
स्टेशन रोड पर ही शहर के मुख्य बाजार में दुकानों के सामने वाहन खड़ी करने की जगह नहीं होने से भी बाजार प्रभावित हो रहा है। पहले इस रोड पर दुकानों में खरीदारी करने आने वाले वाहन चालक रेलवे भूमि में ही वाहन खड़ी कर लेते थे। अब यहां बाउंड्रीवाल बन जाने से सड़क पर ही वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बढ़ गई है। वर्तमान त्योहारी सीजन में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने के साथ ही जाम की समस्या और बढ़ रही है, लेकिन जाम में फंसने के भय से लोग इस रोड पर खरीदारी करने जाने से बच रहे है। जिससे इस रोड पर स्थित कपड़े, दवा, सौंदर्य प्रसाधन समेत अन्य दुकानों की खरीदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आवंटित दुकानों पर नहीं लगा रहे सब्जी दुकान व ठेले
शहर के बुद्ध नगर एवं पूरब पड़ाव मोहल्ला निवासी तजिंदर सिंह ड्यूक, कृष्णकांत, अंकित, लक्ष्मण मौर्य, अनूप गुप्ता आदि ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि जिन लोगों को पुरानी सब्जी मंडी में बने नगर पालिका की दुकानों को आवंटित किया गया है, वह उसे किराए पर देकर खुद अतिक्रमण कर स्टेशन रोड पर दुकान लगाते हैं। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने अतिक्रमण और सब्जी मंडी दुकानों का निरीक्षण करके निर्देश दिया था। वहीं सभासदों ने सांसद जगदंबिका पाल और डीएम को पत्र देकर निर्माणाधीन रेलवे बाउंड्रीवाल पीछे हटा सड़क चौड़ी करने की मांग की थी। इसके बाद भी दोनों मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

-----------------
गोबरहवा मार्ग बनने से कम हो सकता है जाम
शहर के स्टेशन रोड से होकर कई छोटे-बड़े वाहन सोहांस और लोटन की तरफ जाते हैं। साथ ही सिहेंश्वरी मंदिर व आसपास के पिठनी समेत अन्य मोहल्लों के लोगों का आवागमन होता है। जिससे इस मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। सभासद मनोज सिंह व सब्जी कारोबारी मोहम्मद मुस्तफा कहते हैं कि अगर स्टेशन के सामने स्थित गोबरहवा बाजार में लिंक रोड बनाकर शहर के मुख्य मार्ग और नवीन मंडी मार्ग को जोड़ दिया जाए तो स्टेशन रोड पर वाहनों के आवागमन का लोड कम होने से जाम से भी लोगों को निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि निजी भूमि स्वामी भी इस सड़क के लिए भूमि देने को तैयार है।
सभासद बोले-
शहर के स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन रेलवे बाउंड्रीवाल को पीछे कर सड़क चौड़ी करने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकती है जो बेहद जरूरी है।
-फतेबहादुर सिंह, सभासद
----
रेलवे बाउंड्रीवाल पीछे हटाने और सड़क चौड़ी करने के लिए सांसद एवं डीएम से मांग की गई है, जिसके बाद मामले में कार्रवाई का इंतजार है।
-अमित सिंह, सभासद
-----
कोट एसडीएम का देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed