फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Female body found in panchayat building

पंचायत भवन में महिला का लहूलुहान शव मिला

Tue, 07 Mar 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Female body found in panchayat building
उसका के पंचायत भवन में शव मिलने की सूचना पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उसका बाजार। घर में आश्रय न मिलने पर पंचायत भवन में अकेली रह रही महिला की मंगलवार को संदिग्ध हाल में लाश मिली है। उसका शव फर्श पर पड़ा था, जबकि बिस्तर खून से सना था। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मामला उसका थाना क्षेत्र के भिटिया गांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

भिटिया गांव निवासी शंकर चौधरी की पत्नी कलावती (60) छह वर्ष पूर्व पति व बच्चों को छोड़कर चली गई थी। इस दौरान वह पड़ोसी गांव निवासी एक ऑटो चालक के साथ रह रही थी। करीब छह माह पूर्व वह अचानक लौटी और घर में आश्रय मांगने लगी। सहारा न मिला तो गांव स्थित पंचायत भवन के एक कमरे में ठिकाना बना लिया। पकड़ी स्थित एक निजी स्कूल में दाई का काम कर गुजर-बसर कर रही थी। मंगलवार सुबह पास-पड़ोस के लोग उसके कमरे का दरवाजा खुला देख वहां पहुंचे तो महिला फर्श पर मृत हाल में पड़ी थी। बिस्तर पर खून फैला हुआ था। सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस संबंध में एसओ डॉ. डीएन सिंह का कहना था कि महिला के पति व आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed