फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Feed data on Yuvin portal logging and e-Kavach portal

Siddharthnagar News: युवीन पोर्टल लॉगिंग और ई-कवच पोर्टल पर डाटा करें फीड

Thu, 16 Jan 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Feed data on Yuvin portal logging and e-Kavach portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पर बृहस्पतिवार को एएनएम सुपरवाइजरों एवं एसएचओ के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने एएनएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एएनएम नियमानुसार कार्य करने के बाद युवीन पोर्टल लॉगिंग और ई-कवच पोर्टल पर डाटा फीड करें।
उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर सभी मुख्य बिंदुओं पर सुधार करने की आवश्यकता है। मुख्य रूप से 100डे टीबी अभियान में लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों का स्क्रीनिंग एनरोलमेंट करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच व उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान कर देखभाल करने को कहा गया। जन्म योजना बनवाना संस्थागत प्रसव परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करने को कहा। किसी भी तरह की लापरवाही न करें, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की देखभाल आयरन, कैल्शियम सेवन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, बीपी, शुगर सहित पेट की जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा से संबंधित विवरण को पोर्टल पर अंकित करने का निर्देश दिया। आशा प्रोग्रेस रिपोर्ट टीकाकरण, घरेलू, प्राइवेट, संस्था प्रसव आदि को गंभीरता से लेने की बात कहीं। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, मो. शाकिब, सुखदेव, शशि श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा, संगीता तिवारी, सोनी आदि मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed