फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Feed data on U-Dice, otherwise recognition of school will be cancelled.

Siddharthnagar News: यू-डायस पर डॉटा करें फीड, नहीं तो निरस्त होगी स्कूल की मान्यता

Fri, 27 Sep 2024 04:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
Feed data on U-Dice, otherwise recognition of school will be cancelled.
-लापरवाही बरतने वाले 307 स्कूलों को बीएसए ने दी चेतवानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा शत-प्रतिशत अपडेट न करने के मामले में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने जिले के 307 स्कूलों को अंतिम नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय तक डाटा पूर्ण न होने की दशा में संबंधित विद्यालयों का मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग कार्य पूर्ण न होने पर बीएसए ने जिले के 307 स्कूलों को अंतिम नोटिस जारी की है। इनमें परिषदीय समेत मान्यता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने हर हाल में दो दिवस के भीतर इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर स्कूलों की मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी है। इन सभी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों, अध्यापक व स्कूल की प्रोफाइल नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, गांव का नाम, विद्यालय का नाम, अध्यापक का नाम, पता, जन्मतिथि आदि फीड किया जाना है, ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके। साथ ही फर्जी तरीके से चल रहे स्कूलों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिले के 307 विद्यालयों ने स्कूल प्रोफाइल नेट पर अपलोड नहीं किया है। ईएमआईएस डीसी अमित पांडेय ने बताया कि बीएसए ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूल शत प्रतिशत डाटा शीघ्र ही अपलोड कर दें, नहीं तो मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यता समाप्त करने के साथ ही यू-डायस कोड भी बंद कर दिया जाएगा। यू-डायस 2024-25 के लिए स्टूडेंट प्रोफाइल अंतर्गत विद्यालयों के विद्यार्थियों का डाटा शत-प्रतिशत अपडेट न करने के आरोप में जिले के 65 मदरसे भी कार्रवाई की जद में है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन लगभग 30 विद्यालय की ओर से भी शिथिलता बरती गई है। डाटा अपडेट करने के लिए डीआईओएस और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र लिखा है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल के शत प्रतिशत फीडिंग का कार्य शीघ्र ही किया जाना है। कार्य पूर्ण न होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed