फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fear of life and not fear of penalties

जान की परवाह न जुर्माने का ‘डर’

Thu, 06 Jun 2019 11:57 PM IST
राकेश पांडेय सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)
सिद्धार्थनगर (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 06 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fear of life and not fear of penalties
जान की परवाह न जुर्माने का ‘डर’ - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात नियमों को सख्त बनाया जा रहा है। इसका पालन न होने से हादसों में वृद्धि हो रही है। लोगों को न तो जान की परवाह है न ही हादसे का डर परिणामस्वरूप साल दर साल सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, हादसे के शिकार होने पर कई लोग दिव्यांग की जिंदगी जीने को विवश हैं। मगर हादसों से कोई सबक नहीं लेने वाला है। 
विज्ञापन


सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर रही है। गैर सरकारी संस्थाएं भी अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही हैं। बावजूद  इसके हादसों के आंकड़े पर नजर डालें तो वह घटने के बजाय बढ़ रहे हैं। क्योंकि ट्रैफिक नियमों को तोड़कर जुर्माना राशि भर देने से लोग छूट जाते हैं। फिर वही काम करते हैं। कारण जुर्माना राशि कम  थी। मगर शासन ने नए मोटर वाहन नियमावली में बड़ा बदलाव करते  हुए जुर्माना राशि को बढ़ा दिया है। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात  करते हुए पाए जाने पर एक हजार रुपये की जुर्माना राशि तय  की गई है, जो पहले कम थी। वहीं, अन्य जुर्माना राशि में वृद्धि की गई है। शासन का यह कदम कितना कारगर होता है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना जरूर है कि जुर्माने की राशि बढ़ा देने से भी लोग नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। तीन सवारी, बाइक चलाते समय मोबाइल करना मानों युवाओं का शौक बन गया हो। गुरुवार को साड़ी तिराहा स्थित पुलिस पिकेट के पास ऐसे कई वाहन गुजरते हुए देखे गए। उन्हें न तो अपनी जान की परवाह थी और न ही नियमों के प्रति गंभीरता। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व थानों की पुलिस को नियमित चेकिंग और  जागरूक करने के निर्देश दिए  गए  हैं। साथ ही समय-समय पर अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed