{"_id":"65355d7dc98b450e7f08a358","slug":"father-beaten-3-children-viral-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7067-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिता ने तीन बच्चों को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिता ने तीन बच्चों को पीटा, केस दर्ज
Sun, 22 Oct 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भैंसवहवा गांव का है मामला, 15 दिन पहले हुई थी घटना, अब वीडियो हाे रहा है वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भैसहवां गांव में एक पिता का अमानवीय चेहरा सामने आया है। वह अपने तीन बच्चों की पिटाई कर रहा था। पड़ोसियों ने किसी तरह से बच्चों को छुड़ाया। बीच में आने पर उन्हें भी गालियां दीं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शांतिभंग के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद मासूम बच्चों को ननिहाल लोग ले गए हैं। पिता द्वारा बच्चों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
क्षेत्र के भैसहवा गांव निवासी दिवाकर अपने तीन मासूम बेटियों अंशिका (5) नैना (3), सृष्टि (2) को पीट रहा था। बच्चों को पीटते देखकर मां प्रार्थना कर रही थी। लेकिन वह पीटता जा रहा था। गांव के लोग बच्चों को बचाने के लिए गए तो उनको एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
15 दिन पहले बच्चों की पिटाई से मना करने वाले उसी मामले को लेकर घर पर चढ़कर गाली दी। इसको लेकर गांव के मगनू ने मिश्रौलिया थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। इस संबंध मिश्रौलिया एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि पिता ने पहली पत्नी के बच्चों को पीटने वाले वायरल वीडियो की जांच कराकर केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।